CSK vs DC, IPL 2021 Live Cricket Score: दिल्ली ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला

TOSS RESULT - दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी

CSK vs DC IPL live score 2021: पिछले साल की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोच रिकी पोंटिंग की नजरें इस बार टीम को खिताब दिलाने पर हैं. ऐसे में दिल्ली के खिलाड़ी कितने रंग में दिखते हैं और उनकी बॉडी लैंग्वेज कैसी रहती है, यह पहले ही मैच से साफ हो जाएगा. श्रेयस अय्यर की कमी खलेगी जरूर, ऐसे में पंत के लिए कप्तानी करना पूरे टूर्नामेंट में आसान नहीं होगा.

Csk Vs DC

 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के दूसरे मुकाबले में अब से कुछ ही देर बाद एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)  और दिल्ली कैपिटल्स (DC) की टीमें आमने-सामने होंगी.  चेन्नई सुपर किंग्स ने फैफ डु प्लेसिस, मोइन अली, सैम कुरेन और डवेन ब्रावो को चार विदेशी खिलाड़ी के रूप में इलवन का हिस्सा बनाया है. वहीं, दिल्ली की बात करें, तो हेटमॉयर, स्टोइनिस, वोक्स और टॉम कुरैन विदेशी खिलाड़ी के रूप में अपन सेवाएं प्रदान करेंगे..

पहला मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने के बाद क्रिकेटप्रेमी कई पहलुओं से इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक बड़ी वजह फैंस का लंबे समय बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) को लंबे समय बाद देखने का इंतजार है. धोनी पिछले संंस्करण में न पूरी तरह फिट दिखायी पड़े थे और न ही बल्ले के साथ लय में. वहीं, एक वजह दिल्ली की कप्तानी संभालने के लिए तैयार युवा ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के नए रूप को भी देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

csk vs dc
CSK VS DC

कुल मिलाकर यह मुकाबला गुरू धोनी और चेले पंत के बीच होने जा रहा है. पिछले साल की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कोच रिकी पोंटिंग की नजरें इस बार टीम को खिताब दिलाने पर हैं. ऐसे में दिल्ली के खिलाड़ी कितने रंग में दिखते हैं और उनकी बॉडी लैंग्वेज कैसी रहती है, यह पहले ही मैच से साफ हो जाएगा. श्रेयस अय्यर की कमी खलेगी जरूर, ऐसे में पंत के लिए कप्तानी करना पूरे टूर्नामेंट में आसान नहीं होगा. बता दें कि टॉस सात बजे होगा और 7:30 से मुकाबला खेला जाएगा.

वानखेड़े में खेला जाएगा मुकाबला

दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े में खेला जाने वाला है. मुंबई की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है ऐसे में आजके मैच में बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है.



Post a Comment

0 Comments